मुजफ्फरनगर। जनपद में काफी समय से मानदेय बढ़ाने को लेकर भोजन माताओं की एक उम्मीद और उस समय टूट गई, जब उन्होंने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के सामने अपनी मांग रखी लेकिन डिप्टी सीएम उन्हें अनदेखा कर सीधे निकल गए। डिप्टी सीएम मौर्य भाजपा की पूर्व राज्यसभा सांसद मालती शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने आए थे। यहां मिड-डे- मील का खाना बनाने वाली भोजन माताएं उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखनी चाहती थीं, मगर प्रशासनिक घेराबंदी के चलते उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद वे उप मुख्यमंत्री का घेराव करने पीउब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची। वहां भोजन माताओे ने जमकर नारेबाजी की। इसके बावजूद उपमुख्यमंत्री भोजन माताओं की मांग को अनदेखा कर चुपचाप निकल गए।