6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की पूर्व सांसद भाजपा के साक्षी महाराज से सीट छीनने की तैयारी में, मतदाताओं के बीच आ रहीं इस रुप में

ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर कर रहीं प्रहार    

2 min read
Google source verification
अन्नू टंडन

कांग्रेस की पूर्व सांसद भाजपा के साक्षी महाराज से सीट छीनने की तैयारी में, मतदाताओं के बीच आ रहीं इस रुप में

उन्नाव. एक तरफ सत्ता पक्ष ने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की पूर्व सांसद अन्नू टंडन लोकसभा के दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार कर रही है। वहीं दूसरी तरफ स्कूली छात्राओं के बीच पहुंचकर सोलर लैंप बांटने का काम बड़े पैमाने पर कर रही है। छात्रों के साथ ग्रामीणों से भी सीधे संवाद कर रही हैं। पूर्व लोकसभा सांसद अन्नू टंडन शुरू से ही समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है। जरूरतमंदों की मदद करने में हमेशा आगे रहने वाली अन्नू टंडन हवा के रुख को अच्छी तरह पहचानती हैं और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनसे घुलना मिलना, बात करना, उनकी समस्याओं को पूछना आदि कार्य लगातार करती चली आ रही है। मोदी लहर के दौरान लोकसभा चुनाव में मिली हार को दरकिनार कर लगातार जनपद में अपनी उपस्थिति का एहसास करा रही हैं।


होनहार विद्यार्थियों को आगे बढ़ने से कोई नकारात्मक ऊर्जा नहीं रोक सकती

बोर्ड परीक्षा में अच्छे नम्बर पाकर अपने भविष्य को उज्जवल करने के लिये, सहयोग के रूप में पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने व्यक्तिगत रूप से सोलर ऊर्जा में संचालित लैम्पों का वितरण सिकन्दरपुर सरोसी ब्लाक के स्कूलों में किया। पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद करते हुये कहा कि होनहार शिक्षार्थी को आगे बढ़ने से कोई भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं रोक सकती। किन्तु होनहार विद्यार्थियों की मदद यदि उनके पढ़ाई को सुचारू रूप से जारी रखने के लिये हो जाये तो भविष्य में आगे बढ़ने की सम्भावना और प्रबल हो जाती है।।पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने सरोसी क्षेत्र के कई गांवों पूरा, पतारी, सरोसी आदि क्षेत्र का दौरा कर जनता व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि 4 साल की निरंकुश भाजपा सरकार के अत्याचार अनैतिक निर्णयों से जनता को मुक्ति दिलाने का समय आ गया है। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। पूर्व सांसद ने क्षेत्रीय जनता की समस्यायें सुनी व हर स्तर पर उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कृष्णपाल सिंह, संजय निगम, सर्वेश रावत, प्रेमलता सिंह, सुनील वर्मा, संतोष कुमारी, अखिलेश सिंह, ललित अवस्थी, सतीश शुक्ला, तरूलेश व आदि लोग उपस्थित रहे।