जानकारी के अनुसार, दरियापुर गांव निवासी प्रमोद एक निजी कंपनी में जॉब करता है। बताया गया है कि वह गुरुवार रात को बाइक पर सवार होकर कंपनी से वापस घर लौट रहे थे। लेकिन वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसी दौरान बीरमपुर गांव के पास में परिजनों की नजर उनकी बाइक पर पड़ी। बाइक के पास में प्रमोद नहीं मिले तो परिजनों ने आस-पास के एरिया में उसकी तलाश की। पास के ही ईख के खेत में पड़ा हुआ मिला।