
गाजियाबाद। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शहीदों के बलिदान और कुर्बानियों से हवा में लहराता है। बार्डर पर हमारे जवान इसके सम्मान में हमेशा से सतर्क रहते है। लेकिन उत्तर पदेश की योगी सरकार में राजधानी दिल्ली से जनपद में गाजियाबाद में लगातार दूसरी बार तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। यहां के मुखर्जी पार्क में यूपी का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगा हुआ है। पिछले कई दिनों से ये हवा में फटा हुआ लहरा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी भी है। लेकिन सुस्त रैवेये के चलते अभी तक इसकों बदला नहीं गया है।
अगर आप भी हैं शराब के शौकीन तो ये खबर जरूर पढ़ें, नहीं तो फंस जाएंगे बड़ी मुसीबत में
जागरूक नागरिक ने दी थी निगम को जानकारी
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में लगे हुए तिरंगे झंडे के फटे होने की जानकारी गाजियाबाद के जागरूक नागरिक भैरव झा ने नगर निगम को दी थी। लेकिन पांच दिन से अधिक बीतने के बाद भी आज भी ये हवा में फटा हुआ ही आसमान में लहरा रहा है। श्यामप्रसाद मुखर्जी पार्क की देखभाल के लिए दर्जन भर से भी अधिक कर्मचारी लगे हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों का भी इस पार्क या आसपास के क्षेत्रों में हर रोज दौरा होता है। लेकिन किसी की तरफ से इसको बदलने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
भारत बंद: इस रिटायर सीओ पर भी लगा उपद्रवियों को भड़काने का आराेप, केस दर्ज
हवा के दबाव और पॉल्यूशन बना वजह
निगम के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रध्वज की ऊंचाई काफी अधिक है। इतने ऊंचा होने की वजह से एयर प्रेशर काफी बढ जाता है, वहीं क्षेत्र में इंडस्ट्री अधिक होने की वजह से जल्द ही फट जाता है। वहीं लोगों का कहना है कि पार्क की देखभाल में तैनात नगर निगम के कर्मचारियों का यह फर्ज़ नहीं कि वे फटे हुए झंडे को तुरंत बदल दें। यदि दूसरा झण्डा उपलब्ध नहीं है तो निगम कर्मचारी कम से कम फटे हुए झंडे को उतार कर उसे अपमान से तो बचा सकते हैं।
निगम की मेयर का कहना
नगर निगम की मेयर आशा शर्मा के मुताबिक राष्ट्रध्वज को जल्द से जल्द ही उतारकर उसकी जगह पर नया तिरंगा फिर से लहराएगा। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है।
Published on:
07 Apr 2018 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
