16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकाय चुनाव 2017: मेयर पद की दावेदार पूजा चड्ढा ने भाजपा मेयर पर लगाया बड़ा आरोप

पूजा चड्ढा का कहना है कि भाजपा के मेयर नगर निगम गाजियाबाद में पिछले ढाई दशक से मौजूद हैं। लेकिन, एक भी विकास का काम नहीं किया है।

2 min read
Google source verification
pooja chadha

गाजियाबाद। नगर निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दंगल शुरू हो चुका है। तमाम राजनीतिक दल अपने स्तर पर रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं। विधानसभा चुनाव में हार झेलने के बाद एक बार फिर से इस बार आम आदमी पार्टी मैदान में है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी इस बार चुनाव को लेकर पूरे जोश से लबरेज दिखाई दे रही है।

इस बार विरोधी दल भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसका कारण है निगम चुनाव में 20 साल से भाजपा का कब्जा रहा है। विरोधियों द्वारा अक्सर ही ऐसा कहा जाता है कि लोगों को विकास के नाम पर निराशा ही हाथ लगी है। वहीं उपचुनाव के बाद से अब तक करोड़ों रुपये के 13 से अधिक घोटाले सामने आ चुके हैं। लेकिन, किसी भी मामले में अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।

'मेयर ने नहीं किया कुछ भी काम'

महानगर कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष और मेयर पद की दावेदार पूजा चड्ढा का कहना है कि भाजपा के मेयर नगर निगम गाजियाबाद में पिछले ढाई दशक से मौजूद हैं। लेकिन, एक भी विकास का काम नहीं किया है। आज तक गाजियाबाद के पास में कूड़े के निस्तारण के लिए कोई विकल्प नहीं है। इसी बीच पूजा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर सभी ने अपनी जेबे भरी हैं। जबकि घोटालेबाजों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दिल्ली की तरह देखने को मिलेगा बदलाव

वहीं आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक डॉ. सचिन शर्मा के मुताबिक बीजेपी के पार्षद और मेयर ने हमेशा विकास के नाम पर छल किया है। आज तक कई इलाकों में पक्की सड़क नहीं बनी है। हिंडन को साफ करने के नाम पर सिर्फ पोस्टरबाजी की गई। जमीनी स्तर पर सफाई की दिशा में एक भी पुख्ता कदम नहीं उठाया गया है।

महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने दिया जवाब

वहीं विरोधी पार्टी के इन आरोपों पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा शहर का विकास किया है। बीजेपी मेयर की बदौलत ही शहर को कैलाश मानसरोवर भवन मिला है। शहर को एलईडी लाइट का तोहफा मिला। बीजेपी मेयर द्वारा करोड़ों रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। और, अंत तक प्रयास किए गए हैं।


बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग