
लोक अदालत
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद ( latest ghazibad news ) 10 जुलाई 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत ( mega lok adalat ) का आयोजन किया जाना है। इसके लिए जिला जज जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की जिसमें न्यायिक अधिकारियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ देने की योजना तैयार की गई।
एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दस जुलाई काे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयाेजन प्रस्तावित है। सभी जिलों में लोक अदालत लगेंगी। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद जितेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दस जुलाई को गाजियाबाद में भी लोक अदालत लगनी है। इसी लोक अदालत को सफल बनाने के लिए व अधिक से अधिक संख्या में मुकदमें के निस्तारण के संबंध में न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासनिक अधिकारियों, तहसील प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम, नगर पालिका, मनोरंजन व परिवहन आदि से संम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई है। जिला न्यायाधीश ने सभी अधिकारियों को कहा कि वह वादी और प्रतिवादियों काे इस लाेक अदालत के बारे में बताएं। दरअसल लोक अदालत का लाभ यह हाेता है कि इस लोक अदालत में ना तो वकील की फीस जाती है और ना ही लोक अदालत में निपटने वालों मामलों के खिलाफ कोई अपील होती है। लाेक अदालत में आपसी सहमति से मामले निपटाए जाते हैं।
Updated on:
04 Jul 2021 12:17 pm
Published on:
04 Jul 2021 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
