
गाजियाबाद. लोनी उपजिलाधिकारी व लोनी क्षेत्राधिकारी किसी न किसी विषय को लेकर हमेशा सुर्खियाें में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कार्य किया है, जिसको लेकर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, शुक्रवार देर शाम उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम को सूचना मिली कि दिल्ली के करावल नगर में एक व्यक्ति के पिता की मौत हो गई है। उसके पास पिता के अंतिम संस्कार तक के लिए भी पैसे नहीं है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से उपजिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही लोनी कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह भड़ाना भी मौके पर पहुंचे और उस गरीब परिवार की मदद की।
बता दें कि लोनी क्षेत्र की बलराम नगर कालोनी में सलमान पुत्र अय्यूब अपने परिवार के साथ रहते हैं। सलमान स्क्रेप बीनकर जैसे-तैसे अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके पिता अय्यूब (60) की दिल्ली के करावल नगर में स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया था, जिसके बाद उनको दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई, लेकिन बेटे सलमान के पास पिता के अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। इसकी जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम व क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे पीड़ित सलमान के पास पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने सलमान को पिता के अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की। इसके साथ ही परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
वीडियो ने सोशल मीडिया पर बटोरीं थी सुर्खियां
बता दें पहले भी लोनी क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे व उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम चर्चा में रहे हैं। राजकुमार पांडे की गीत वाली एक वीडियो सोशल मीडिया में पर जमकर वायरल हुई थी। उपजिलाधिकारी का कहना है कि उन्हें जरुरतमंद लोगों मदद करने से सुकून मिलता है। वहीं क्षेत्राधिकारी का कहना है कि हम किसी की मदद करते हैं और इसी को धर्म मानते हैं।
Published on:
29 Feb 2020 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
