
Pitru Paksha 2023: घरों में आपने पितरों की तस्वीरों को देखा होगा। लोग पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनके देहांत के बाद उनकी तस्वीर या फोटो घर पर लगाते हैं। पितरों की तस्वीरों को घर पर लगाने से संबंधित नियम वास्तु शास्त्र में वर्णित हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ नियमों का पालन करते हुए ही घर पर पितरों की तस्वीरों को लगाना चाहिए वरना आपका जीवन संकटों से घिर सकता है। इस साल 29 सितंबर 2023 से पितृपक्ष शुरू हो गए हैं, जो कि 14 अक्टूबर 2023 को समाप्त होंगे। जानिए घर में पितरों की तस्वीर लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है-
पूर्णिमा श्राद्ध कल, द्वितीया व तृतीया तिथि एक ही दिन, जानें किस एक कार्य को करने से संतुष्ट हो जाते हैं पितर
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पूर्वजों या पितरों की तस्वीरों को लटकाना नहीं चाहिए। बल्कि इसे लकड़ी के स्टैंड पर ही हमेशा रखना चाहिए।
2. वास्तु कहता है कि घर पर पितरों की बहुत सारी तस्वीरों को लगाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही पितरों की तस्वीर को उस जगह पर नहीं लगाना चाहिए, जहां पर सभी की नजर पड़ती हो। कहते है कि मृत व्यक्ति की तस्वीरों पर नजर पड़ने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
3. पितरों और देवताओं का होता है स्थान अलग- अक्सर लोगों को जानकारी न होने के कारण वे पूजा स्थल पर ही पितरों की तस्वीरों को भी रख देते है। शास्त्रों में पितरों का स्थान भले ही उच्च माना गया है, लेकिन पितरों और देवताओं का स्थान अलग होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में दुखों का सामना करना पड़ सकता है।
4. किन स्थानों पर न लगाएं पितरों की तस्वीरें- वास्तु के अनुसार, पितरों की तस्वीर को बेडरूम, घर के बीचों-बीच और रसोई घर में नहीं लगानी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से गृहक्लेश होता है और परिवार के सदस्यों के बीच अनबन बनी रहती है।
5. जिंदा लोगों के साथ न लगाएं तस्वीर- वास्तु के अनुसार, पितरों की फोटो को जिंदा व्यक्ति की फोटो के साथ नहीं लगाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करने से जिंदा व्यक्ति की आयु कम होती है।
6. इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाएं: वास्तु कहता है कि पितरों की फोटो हमेशा उत्तर दिशा की दीवारों में ही लगानी चाहिए। शास्त्रों में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है। इसलिए उत्तर दिशा में फोटो लगाने से तस्वीर का मुंह दक्षिण दिशा की ओर होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
Updated on:
29 Sept 2023 01:46 pm
Published on:
29 Sept 2023 01:45 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
