25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कंपनी में सुंदर और मधुर आवाज वाली लड़कियों को दी जाती थी नौकरी, फिर उनसे करवाते थे यह

कंपनी बनाकर गंदा काम करने वाले गिरोह का जब पुलिस ने किया भंडाफोड़ तो चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 22 Nov 2018, 3:43 PM IST

cheaters

इस कंपनी में सुंदर और मधुर आवाज वाली लड़कियों को दी जाती थी नौकरी, फिर उनसे करवाते थे यह

गाजियाबाद. इंदिरापुरम इलाके में फर्जी तरीके से कॉल सेंटर और प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले गैंग का इंदिरापुरम पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके 3 शातिर शख्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है यह लोग पिछले काफी समय से फर्जी तरह से एक कॉल सेंटर और प्लेसमेंट एजेंसी चला रहे थे । यह अभी तक करीब 4 दर्जन से भी ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। कॉल सेंटर के जरिए दूरदराज के युवक-युवतियों को कॉल की जाती थी और मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए उनसे 15 से ₹20,000 अपने खाते में जमा करवाया करते थे । इस तरह से यह लोग हर रोज कई नए शिकार ढूंढ लिया करते थे। ऐसे ही एक पीड़ित शख्स की शिकायत पर थाना इंदिरापुरम पुलिस ने इस फर्जी कॉल सेंटर और प्लेसमेंट एजेंसी का पर्दाफाश करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस की गिरफ्त में हनी, सौरव और हेमंत नाम के तीन युवक आए हैं। उन्होंने इंदिरापुरम इलाके में फर्जी कॉल सेंटर और प्लेसमेंट एजेंसी खोली हुई थी। कॉल सेंटर में उन लड़कियों को नौकरी देते थे, जिनकी आवाज काफी मधुर होती थी। उन लड़कियों के माध्यम से दूरदराज के लोगों को फोन करवाया जाता था। फोन पर शिकार से कहा जाता था कि अगर तुम्हें नौकरी चाहिए तो हमारी प्लेसमेंट एजेंसी पर आओ। इसके बाद शुरू होता था ठगी का पूरा खेल । naukri.com नाम की वेबसाइट से यह जॉब प्रोफाइल चुराया करते थे। और अपने शिकार को वही जॉब प्रोफाइल ऑफर कर दिया करते थे। जब शिकार इनके झांसे में आ जाता था तो उससे अकाउंट में 15 से ₹20 हज़ार रुपये ट्रांसफर करवा लिया करते थे। इस तरह इन्होंने अब 40 लोगों को शिकार बनाया था। लेकिन एक शख्स की शिकायत पर तीनों धरे गए। इनके एक भी शिकार को नौकरी नहीं मिली थी लिहाजा यह भागने की फिराक में थे।

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए ए एसपी रवि कुमार ने बताया ।कि कुछ युवकों द्वारा इंदिरापुरम इलाके में फर्जी तरह से कॉल सेंटर और प्लेसमेंट एजेंसी चलाई जा रही थी। और यह लोग दूरदराज के लोगों को फोन कॉल कर आया करते थे। जिसके बाद अपने खाते में उनसे 15000 से ₹20000 तक जमा करा लिया करते थे। अब तक यह लोग करीब 40 से भी ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं ।एक शख्स द्वारा इनकी शिकायत थाना इंदिरापुरम पुलिस से की गई थी। जिसके आधार पर इंदिरापुरम पुलिस ने अपना जाल बिछाया। और इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग