
DEMO
गाजियाबाद। टोल टैक्स को बचाने के लिए कार सवार युवकों ने भारत सरकार लिख लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट भी लगा ली। इसका पता गुरुवार को मसूरी पुलिस को वाहनों की चेकिंग के दौरान लगा। पुलिस ने फर्जी तरीके से कार पर भारत सरकार लिखकर चलने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नंबन प्लेट की जांच की तो वह भी फर्जी निकली। जिसके बाद कार को सीज कर दिया गया।
वाहनों की चेकिंग के दौरान हो गया खुलासा
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान बागपत के बसौदा निवासी मोहम्मद आकिब के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस मसूरी क्षेत्र में हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक कार को चेकिंग के लिए रोक लिया। इस कार पर भारत सरकार और एनएचएआई लिखा हुआ था।
टोल बचाने के लिए लिखा भारत सरकार
इस संबंध में पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम आबिद है। पुलिस ने जब गाड़ी पर लिखे भारत सरकार के संबंधित सवाल किए तो आरोपी ने बताया कि उसका भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है। उसने केवल टोल बचाने के लिए गाड़ी पर भारत सरकार लिखवा लिया। वहीं आरोपी की गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट भी बाइक की मिली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
01 Nov 2019 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
