
कार से भारी मात्रा में सोने और चांदी की खेप पुलिस ने की बरामद, देखें वीडियो
गाजियाबाद. थाना विजयनगर एरिया के एबीएस कट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की टीम ने कार से 2 किलो 700 ग्राम सोने की सिल्ली और 2 किलो 400 ग्राम चांदी बरामद की है। पुलिस ने कार में मौजूद आनंद गुप्ता, शोभित और दिनेश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आयकर विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ेंः जयप्रदा को होटल मालिक नहीं देते थे कमरा, जानिए क्यों
थाना विजय नगर पुलिस और मजिस्ट्रेट जितेंद्र शर्मा व एसआई जितेंद्र बालियान के नेतृत्व में पुलिस की टीम एबीएस कट के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान नोएडा से बरेली जा रही कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोक लिया। चेकिंग के दौरान कार से सोना और चांदी बरामद हुए है। सूचना मिलने पर इनकम टैक्स विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि कार में मौजूद लोगों का कहना है कि सोने और चांदी से संबंधित कागजात पुलिस को दिखा दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यह सोना और चांदी नोएडा से बरेली ले जाया जा रहा था। पश्चिमी यूपी में 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। जिसके चलते जनपद के सभी इलाके में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्थानीय पुलिस और मजिस्ट्रेट चेकिंग की जा रही है।
Updated on:
30 Mar 2019, 10:12 AM IST
Published on:
30 Mar 2019, 10:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.