रात में एक बजे निर्वाचन अधिकारियों की तरफ से सपा के उम्मीदवार को विजयी घोषित कर दिया गया था। रात में हंगामा होने के बाद दोबारा से काउंटिंग की गई थी। तब बीजेपी के प्रत्यशी तेलूराम काम्बोज को विजयी घोषित किया गया था।
सपा मेयर प्रत्याशी ने लगाया ये आरोप
समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी राशि गर्ग पत्नी अभिषेक गर्ग का आरोप है कि बीजेपी की सरकार होने की वजह से चुनाव के नतीजे प्रभावित हो सकते हैं। यहां के प्रशासिनक अधिकारी मतगणना में गड़बड़ी करा सकते हैं। ऐसी आशंका जाहिर करते हुए दूसरे जनपद से अधिकारी बुलाकर उनकी निगरानी में मतगणना कराए जाने की मांग राशि गर्ग की तरफ से की गई है। सपा प्रत्याशी द्वारा इसके लिए चुनाव आयोग से लिखित में शिकायत की गई है।