25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bulandshahr / निकाय चुनाव: PM मोदी के बारे में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कही ऐसी बात

निकाय चुनाव: PM मोदी के बारे में BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कही ऐसी बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने सपा सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खान पर भी जमकर निशाना साधा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Nov 2017, 8:25 PM IST

BJP State President

बुलंदशहर। भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडे ने बुलंदशहर में कहा कि आज सेना के जवान मजबूत हौसले का नेता पाकर खुश हैं। जवानों को मालूम है कि देश के प्रधानमंत्री मुर्दा दिल नहीं, जिंदा दिल हैं। जवानों को मालूम है कि कैसे आंतकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मारा था। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा और सपा पर भी निशाना साधा।

बुलंदशहर में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडे नगर पालिका के सदर प्रत्याशी मनोज गर्ग के लिए चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आए थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडे ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बुलंदशहर हिन्दुस्तान में बाहदुर लोगों का शहर है।

उन्होंने कहा कि सेना में कुछ जगह के जवान सबसे ज्यादा रहते हैं। उनमें से एक जिला बुलंदशहर भी है। पांडे ने कहा कि आपने भाजपा को दोनों चुनाव में जीत दिलाई है, एक बार फिर आपको भाजपा को जीत दिलानी है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडे ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में मायावती को नगर में कोई दिलचस्पी नहीं थी। मायावती की दिलचस्पी नगर से पैसे लूटने में थी। साथ ही कहा कि मुलायम और अखिलेश के कार्यकाल में एक ऐसे इंसान को नगर विकास सौंप दिया गया। जिससे ऐसा लगता था कि नगर विकास का पट्टा कर दिया गया हो। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडे ने कहा कि ऐसा लगता था कि ऐसी उल्टी खोपड़ी का मंत्री हिन्दुस्तान के किसी भी राज्य में नहीं मिलेगा।

उस मंत्री को नगर की गलियों और पानी की चिंता नहीं थी। चिंता थी तो अपनी गायब हुई भैसों की, उसकी भैसों को तलाश करने के लिए यूपी की सारी पुलिस लग गई थी। पिछली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया। पिछली सरकारों में भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष और मेयरों के काम में बाधा डाली गई। उन्होंने कहा कि अब केन्द्र और यूपी में भाजपा की सरकार है। नगर में भी भाजपा की सरकार होगी तो विकास भी होगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जवानों को मालूम है कि देश का प्रधानमंत्री मुर्दा दिल नहीं, जिंदा दिल है बुलंदशहर के वीर सैनिक भी इस बात को जानते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चीन अपने को बहुत ताकतवर समझता था। हमारी सरकार ने उस चीन को बता दिया है कि नरेन्द्र मोदी का हिन्दुस्तान 1962 वाला हिंदुस्तान नहीं है। ये 2017 का हिन्दुस्तान है।

आंगनबाड़ी को धकेल आगे बढ़ गए प्रदेश अध्यक्ष
चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद महेंद्रनाथ पांडे मंच से नीचे उतरे तो उन्हें आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता पिछले लगभग 2 महीने से आंदोलन पर हैं।

जैसे ही आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष से अपनी समस्या रखने के लिए चली तो उन्हें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धकेल दिया। जिसका महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह वही भाजपा है, जो नारी शशक्तिकरण की बात करती है और अब उन्हें अपनी बात रखने के लिए धक्के दिए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान कुर्सियां पड़ी रहीं खाली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बुलंदशहर में निकाय चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से एक दिन पूर्व नगर पालिका के सदर प्रत्याशी मनोज गर्ग के लिए चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने आए थे। जनसभा के दौरान कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। चुनावी जनसभा को सुनने के लिए भाजपा पदाधिकारी भी लोगों को एकत्र नहीं कर सके।