
गाजियाबाद। अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के लिए पहली ईंंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हाथों से आज रखेंगे। वहीं दूसरी तरफ देशवासी मंदिर के भूमिपूजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जहां एक तरफ अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। तो वहीं सभी लोग अपने घरों पर दीए जलाकर अपनी खुशी का इजहार करेंगे। इस कड़ी में गाजियाबाद में भी इसे लेकर लोग बेहद उत्साहित हैं।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक लाख से भी ज्यादा दीए लोगों को वितरित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद नगर निगम की महापौर आशा शर्मा ने अपने परिवार के साथ बड़ी मात्रा में दीप प्रज्वलित कर भगवान राम की पूजा अर्चना करते हुए विशेष आरती का आयोजन किया है।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि भारत के लोगों को 493 साल के लंबे संघर्ष के बाद यह शुभ घड़ी आई है। आखिरकार वह घड़ी अब आ गई है और सभी भारतवासी बेहद खुश हैं।यानी 5 अगस्त बुधवार को अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाए जाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली रखी जाएगी, और समूचे देश भर में इस दिन को दिवाली के आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। क्योंकि इस शुभ घड़ी का समूचे भारत वासियों को बेसब्री से इंतजार था।
उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि हिंदू धर्म के लोगों के अलावा मुस्लिम धर्म के लोगों के द्वारा भी यह खुशी जाहिर की जा रही है। इसके लिए गाजियाबाद महानगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक लाख से भी ज्यादा दीये वितरित किए गए हैं। पसोंडा इलाके में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म के लोगों ने दिए वितरित किए हैं और उन्होंने संकल्प भी लिया है कि वह भी इस शुभ घड़ी पर दीये जलाएंगे। देशवासियों में मंदिर निर्माण को लेकर बेहद उत्साह है।
Updated on:
05 Aug 2020 08:59 am
Published on:
05 Aug 2020 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
