12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों का कहर, डकैती के साथ ही दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम

मुरादनगर इलाके के गांव काकड़ा में मूल रूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार गांव के ही एक किसान के कोल्हू पर झुग्गी- झोपड़ी डालकर रहता है।

2 min read
Google source verification
gangrape victim

गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों का कहर, डकैती के साथ ही दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले खासे बुलंद हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी बदमाश अपने नापाक मंसूबों में बेखौफ होकर कामयाब हो रहे हैं। मंगलवार की देर रात थाना मुरादनगर इलाके के एक गांव में बदमाशों ने दिल दहलाने देने वाली वारदात को अंजाम दिया है। यहां पर एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट ही नहीं की बल्कि एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को भी अंजाम दे डाला। फिलहाल पीड़ित परिवार द्वारा थाना मुरादनगर में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है ।

यह भी पढ़ें-आधी रात सड़क पर इस हाल में आर्इ हार्इ प्रोफाइल युवती साथी भी छोड़कर हुए फरार

मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना मुरादनगर इलाके के गांव काकड़ा में मूल रूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार गांव के ही एक किसान के कोल्हू पर झुग्गी झोपड़ी डालकर रहता है। परिवार में उसके बच्चे और पत्नी भी साथ ही रहते हैं। फिलहाल इस परिवार का मुखिया आसपास में चलने वाले क्रेशर पर लेबर की सप्लाई का काम करता है। उसने गांव के एक किसान से लेवर लाने के लिए एक लाख रुपये की नकदी ली थी।

यह भी पढ़ें-डेढ़ साल बाद बेेटे को बगैर पुलिस की मदद के इस तरह खोजा पिता ने

मंगलवार देर रात अचानक ही पांच हथियारबंद बदमाश उसकी झोपड़ी में जा पहुंचे। जहां पर उन्होंने परिवार के मुखिया को बंधक बना लिया और उनके साथ जमकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने घर में रखे एक लाख रुपये और दो मोबाइल एवं सोने के जेवरात भी लूट लिए। आरोप है कि उन बदमाशों में से दो बदमाशों ने उस घर की महिला को पास की ही एक झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता ने मीडिया को भी आपबीती बताई। साथ ही उसके पति ने भी पूरी वारदात को विस्तार से बताया है। उसने बताया कि विरोध किए जाने पर बदमाशों ने उनके परिवार के सभी लोगों के साथ जमकर मारपीट भी की है।

यह भी देखें-बदमाशों ने घर में डकैती डाल महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

उधर इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि थाना मुरादनगर इलाके में एक परिवार को बंधक बनाकर उसके साथ लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर मारपीट किए जाने की बात भी कही जा रही है। इसके अलावा उस परिवार की महिला ने 2 बदमाशों पर गैंगरेप का भी आरोप लगाया है। फिलहाल मामला दर्ज करते हुए महिला का परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।