गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना कविनगर इलाके में अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई , जब डायमंड फ्लाईओवर पर माल से भरे एक चलते हुए ट्रक में भीषण आग लग गई । जैसे ही ट्रक में आग लगी तो ट्रक में बैठे चालक और परिचालक ने ट्रक से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। इसके बाद आसपास के लोगों ने ट्रक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन देखते ही देखते पूरा ट्रक धूं-धू कर जलने लगा। आग ने ट्रक में भरे पूरे माल को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को भी सूचित किया, लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक ट्रक में भरा माल 80% से भी ज्यादा जल चुका था।