दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक रिश्तेदार का वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में पिछले 5 दिन से इलाज चल रहा है। जिसका हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। करीब 20 मिनट की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉस्पिटल के स्टाफ से भी मुलाकात की और हॉस्पिटल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।