बता दें कि सांसद शफीक उर्र रहमान ने कहा था कि बेशक कोरोना संक्रमण चल रहा है, लेकिन सरकार को बकरीद के चलते जानवरों के बाजार खोल देना चाहिए। साथ ही मस्जिद और ईदगाह में नमाज पढ़ने की आजादी होनी चाहिए। इस पर संगीत सोम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कायदे और कानून से चलती है। ऐसे में जब यह संकटकाल बढ़ रहा है और तमाम लोग इसके शिकार हो रहे हैं, तो उन्हें ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।