इस बीच कोविड-19 के कारण जनपद गौतम बुद्ध नगर में लगाई धारा 144 व लॉकडाउन का उल्लघन कराने के लिए पुलिस ने 200 चेकिंग बिन्दुओ पर 24 घंटे बैरियर लगाकर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 16 अभियोग पंजीकृत व 22 अभियुक्त गिरफ्तार। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को 6062 वाहनों की जांच की गयी और 2583 वाहनों का चालान काटा गया जबकि 22 वाहनों को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि 2,86,800 रूपया पुलिस ने जुर्माने के रूप में वसूला।