ग्रामीणों ने बताया कि आयोजन सोमवार सुबह से ही चल रहा था। कई लोग आए और शराब पीकर चले गए। शाम को भी ऐसा ही दौर चला। इसके बाद अचानक से ग्रामीणों की तबियत खराब होनी शुरू हो गई। करीब एक दर्जन ग्रामीण बीमार हो गए। पीड़ितों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर ग्रामीण तेजपाल की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। सुधीर, महक सिंह, सतीश, जोगेंद्र, उदयवीर, लाला, अनिल, मुकेश, दिनेश की हालत बिगड़ने लगी। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मेडिकल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सुधीर की मौत हो गई।