
घोसी उपचुनाव परिणाम पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों पर सटोरियों ने लगाया मोटा दांव
Ghosi ByPolls Result 2023: उत्तर प्रदेश घोसी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने में कुछ घंटों ही शेष हैं। इससे जहां राजनीतिक दल भाजपा और समाजवादी पार्टी की धड़कन बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर सट्टा बाजार में घोसी विधानसभा उपचुनाव परिणाम को लेकर गर्मी बढ़ी है। घोसी विधानसभा उपचुनाव परिणाम ही नहीं, देश के सभी विधानसभा उपचुनाव परिणामों पर सटटा लगा हुआ है। दिल्ली, नागपुर, इंदौर से लेकर उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड तक में चुनावी परिणाम पर सट्टा लग रहा है। यूपी में घोसी विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा व समाजवादी पार्टी की हार-जीत सटटेबाजों ने दांव लगाया हैं।
यूपी के सट्टा बाजार में सपा गठबंधन व अखिलेश यादव छाए हैं। यूपी के घोसी विधानसभा उपचुनाव परिणाम के रूझान आने शुरू हुए तो सटटेबाजों की पहली पसंद समाजवादी पार्टी बन गई। लेकिन घोसी विधानसभा उपचुनाव मतगणना में भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह के पिछड़ने के बाद भाजपा पर दांव लगना शुरू हो गया है।
उप चुनाव परिणाम में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी पर सट्टा बाजार में सपा पर करोड़ों के दांव लगाया गया है। हालांकि, जैसे-जैसे चरण पूरे होते जाएंगे। सट्टा बाजार में भाजपा और सपा का दांव बढ़ता—घटता रहेगा। समाजवादी पार्टी पर सट्टे का भाव एक पर 4 रुपए बताया है। यानी, 4200 रुपए लगाने पर 11 हजार मिलेंगे। भाजपा पर सौ पर 130 का भाव है।
सूत्रों के मुताबिक घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर कई बड़े सटोरियों ने पहले सर्वे कराए हैं। घोसी विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले बदलते समीकरणों पर सटोरियों की नजर थी। इसी के अनुसार ही सट्टे का भाव भी तय किया गया।
घोसी उपचुनाव को लेकर भाजपा और सपा की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। एक तरफ जहां एनडीए गठबंधन भाजपा प्रत्याशी को उपचुनाव में जीत हासिल करवाने में पूरा जोर लगा है। वहीं विपक्ष का नया गठबंधन इंडिया भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जितवाने में पूरी ताकत झोंक रहा है।
Updated on:
08 Sept 2023 11:59 am
Published on:
08 Sept 2023 11:57 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
