
गाजियाबाद। लोनी कोतवाली कि निशांत कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने 60 फीसदी झुलसी महिला को चादर से ढककर ले जाने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर दिया। आश्चर्य की बात यह है कि सूचना पर 112 नंबर की गाड़ी नहीं पहुंची। पीसीआर भी मौके पर नहीं पहुंची। आखिरकार स्थानीय लोग गंभीर हालत में झुलसी महिला को चादर में डालकर इलाज के लिए दौड़ पड़े। रास्ते में खड़ी पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। पुलिस के आला अधिकारियों ने एसपी देहात को इसकी जांच सौंपी है।
पति—पत्नी में हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में लोनी कोतवाली की निशांत कॉलोनी में रहने वाले विनय कुमार पत्नी 30 वर्षीय सुषमा और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। कुछ दिन से पति-पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने तीनों छोटे-छोटे बच्चों को पास में ही रहने वाली उनकी बुआ के घर भेज दिया। कुछ ही देर बाद महिला संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई और चीखने—चिल्लाने लगी। कुछ ही देर में यह बात पूरी कॉलोनी में आग की तरह फैल गई।
सीमा क्षेत्र की वजह से नहीं आई पुलिस
मामला पता चलने पर कॉलोनी के निवासी घटनास्थल पर पहुंचे। कॉलोनी के लोग गंभीर रूप से झुलसी महिला को चादर में डालकर इलाज के लिए दौड़ पड़े। रास्ते में खड़े पुलिसकर्मी घटनास्थल दूसरे थाना क्षेत्र का होने के चलते मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। बताया जा रहा है कि जहां यह घटना घटी वहां से लगभग 100 मीटर की दूरी पर ही पुलिस चौकी भी है, लेकिन थाना क्षेत्र दूसरा होने के कारण इस कोई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। पड़ोसियों ने 112 नंबर पर कॉल किया लेकिन एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद पड़ोसी घायल महिला को चादर में डालकर पैदल ही अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। पहले उसको स्थानीय चिकित्सालय में ले जाया गया लेकिन हालत बिगड़ते देख जीटीबी के लिए रेफर कर दिया गया।
यह कहा एसपी देहात ने
एसपी देहात नीरज कुमार जादौन का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है। इस मामले में स्थानीय पुलिस और 112 की पीसीआर वैन पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही बताई जा रही है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। यदि इस मामले में पुलिसकर्मी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
16 May 2020 11:24 am
Published on:
16 May 2020 11:21 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
