
संगीत इंडस्ट्री में अब कई नए चेहरे उभरे हैं। इन्हीं में से एक हैं शिवम चौधरी। शिवम को द शिव के नाम से भी जाना जाता है। शिवम चौधरी अपने गाने खुद लिखते हैं, अपनी वीडियोग्राफी खुद तैयार करते हैं और खुद गाकर गानों को यूट्यूब चैनल "द शिव म्यूजिक" और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं।
शिवम चौधरी ने काफी समय पहले संगीत इंडस्ट्री में कदम रखने का निर्णय लिया था। लेकिन अपना पहला गाना 2021 में यूट्यूब पर लॉन्च किया।
उनका यह गाना "When i Was 18" था। गाना लॉन्च होने के बाद उन्हें प्रशंसा मिली। इसके बाद शिवम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एक के बाद एक चार से ज्यादा गाने लॉन्च करा दिए। "द शिव" के गानों में "Smashing the Door", "Let's Make Some Love", "Cried So Hard", "You Never Know" इत्यादि शामिल हैं।
शिवम चौधरी का जन्म 8 अगस्त, 2001 को मुजफ्फरपुर में हुआ। उनके पिता का नाम ओम प्रकाश चौधरी और मां का नाम नमिता चौधरी है। शिवम चौधरी को अपने गानों में एक अलग पहचान देने वाली उनकी आवाज को लोग प्यार से द शिव कहते हैं।
उनके गानों की लोकप्रियता युवाओं में तेजी से बढ़ रही है। शिवम चौधरी के प्रतिष्ठान द्वारा संगीतकारों को नई उम्मीद मिल रही है। उनका कहना है कि आज छोटे शहरों में भी प्रतिभाएं अपना जलवा दिखा रही हैं।
Published on:
27 May 2023 06:30 pm
