31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर पत्नी ने किया ऐसा फोटो पोस्ट कि पति को जाना पड़ा थाना और फिर

पति-पत्नी के बीच में मामूली बात को लेकर अक्सर विवाद सामने आते है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 13 Sep 2018, 1:03 PM IST

गाजियाबाद. पति-पत्नी के बीच में मामूली बात को लेकर अक्सर विवाद सामने आते है। अक्सर विवाद की जड़ पारावारिक कलह होती है। लेकिन धीरे-धीरे पति-पत्नी के बीच में स्मार्टफोन और सोशल मीडिया विवादों का एक बड़ा कारण बनने लगा है। वहीं लोगों की सहूलियत का मोबाइल फोन एक बड़ा कारण बना है। मोबाइल की वजह से लोगों के बीच में दूरियां कम हुई है। लेकिन कहीं न कहीं पति-पत्नी के बीच में मोबाइल की वजह से कड़वाहट भी सामने आई है। ताजा मामला गाजियाबाद का है। सोशल मीडिया की वजह से पति को अपनी पत्नी के मसले को लेकर थाने जाना पड़ गया। मामला सामने आने पर पुलिस जांच में जुट गई है। आंकड़ों की बात करें तो पति-पत्नी के बीच में 60 प्रतिशत ऐसे मामले होते है, जिनकी वजह मोबाइल फोन बन रहे है।

यह भी पढ़ें: 5 माह बाद फोन में बजी थी ऐसी रिंगटोन कि खुल गया हत्या का राज

गाजियाबाद महिला थाने के आंकड़ों पर गौर करें तो आए दिन मोबाइल फोन पति—पत्नी के बीच में विवाद की जड़ बन रहा है। यहां तक की मोबाइल फोन का पसवर्ड भी झगडे की एक वजह है। महिला थाना प्रभारी की माने तो ऐसे केस रोजाना थाने में आते हैं। एक कपल के बीच में पासवर्ड को लेकर विवाद हो गया। पासवर्ड को लेकर परिवार के लोग भी कपल के बीच में कूद गए। उनके बीच में जमकर विवाद हुआ। मामला सामने आने पर पुलिस अब दोनों की काउंसलिंग करा रही है। महिला थाना प्रभारी सुनीता मलिक ने बताया कि झगड़े का कारण पति या पत्नी के बीच में मोबाइल फोन पर बात करना भी है। पूछताछ करने पर दोनों के बीच में अक्सर झगड़ा होता है। वहीं धीरे-धीरे सोशल मीडिया भी विवाद की एक बड़ी वजह बनता जा रहा है। वॉट्सऐप, फेसबुक व अन्य वीडियो ऐप और गेम्स आदि को लेकर भी कपल्स के बीच लड़ाई हो रही है।

उन्होंने बताया कि गेम्स भी झगड़े की एक वजह बन रही है। दरअसल में अक्सर लोग फोन पर गेम्स खेलते रहते है। घर पहुंचने के बाद पति हो या पत्नी आपस में बात न करके फोन पर लगे रहते है। उन्होंने बताया कि पत्नियां थाना में शिकायत लेकर आती है कि उनके पति ऑफिस से आने के बाद परिवार को टाइम न देकर मोबाइल पर गेम खेलने में लगे रहते हैं। महिला थाना प्रभारी सुनीता मलिक ने बताया कि रोजाना करीब 50 मामले आते हैं, जिनमें झगड़े मोबाइल को लेकर होते है। ऐसे मामलों में अक्सर दोनों को समझाना आसान नहीं होता है। उन्होंने बताया कि दोनों की काउंसिलिंग कर परिवार को बचाने का प्रयास किया जाता है।

फेसबुक पर फोटो पोस्ट होने पर हुआ विवाद

फेसबुक पर पत्नी ने अपना फोटो पोस्ट कर दिया। यह वजह दोनों के बीच में विवाद का कारण बन गई। गाजियाबाद महिला थाना प्रभारी सुनीता मलिक ने बताया कि एक शख्स अपनी पत्नी की शिकायत लेकर आया था कि उसने अकेले ही अपना फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया है। सुनीता मलिक ने बताया कि पति का कहना था कि घर में बर्थडे पार्टी के दौरान पत्नी के साथ में काफी फोटो खिचाएं थे। लेकिन पत्नी ने अपना ही फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया है। उसका नहीं किया। उसे इग्नोर किया गया।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी नहीं बनवा पाए सड़क तो महिला ने कर दिया ये काम, चारों तरफ हो रही तारीफ