31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Facebook पर हुआ प्‍यार तो युवती के परिजनों ने महिला हेल्‍पलाइन को कर दिया फोन, इसके बाद तो बंट गए लड्डू

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी अर्जुन से Facebook पर हुआ था प्‍यार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 13 Sep 2018, 11:47 AM IST

Facebook Love

fake photo uploads made of fake facebook ID

शामली। वैसे तो सोशल मीडिया का उपयोग मैसेज के आदान-प्रदान और फोटो-वीडियो के प्रचार के लिए सबसे अधिक किया जाता है, लेकिन जब फेसबुक की आभासी दुनिया पर हुआ प्यार परवान चढ़ जाए और शादी हो जाए तो आश्‍चर्य जरूर होता है। इतना ही नहीं अगर आपको पता चले कि महिला हेल्‍पलाइन में इसमें मदद की है तो आपको और आश्‍चर्य होगा।

यह भी पढ़ें:यूपीः जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची महिलाआें ने एेसे खाेली पुलिस की पाेल, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

यह है मामला

दरअसल, आपको बता दें कि मामला जनपद शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार का है। वहां की रहने वाली सीमा नाम की एक युवती की दोस्ती लगभग तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी अर्जुन से फेसबुक पर हुई थी। तीन साल से प्रेमी युगल मोबाइल व फेसबुक पर बात कर रहे थे। सीमा के परिजनों को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया। सीमा के परिजनों ने जब अर्जुन के परिवारवालों को बताया तो उन्होंने इस प्यार का विरोध किया। परिजनों ने अर्जुन को सीमा से मिलने से मना कर दिया। इसके बावजूद प्रेमी युगल नहीं माना तो सीमा के परिजन तो मान गए लेकिन अर्जुन के परिवारवालाें ने शादी से इंकार कर दिया।

देखें वीडियो: महिला को ससुराल वालों ने घर से निकाला दरवाजे पर बैठकर पूरी रात रोती बिलखती रही महिला

महिला हेल्पलाइन की रही अहम भूमिका

इसके बाद सीमा के परिजनों ने राज्‍य महिला आयोग की हेल्‍पलाइन महिला आशा केंद्र 181 से संपर्क किया। उन्‍होंने बताया कि वे लोग इस शादी से खुश हैं, लेकिन अर्जुन के परिजन नहीं मान रहे हैं। महिला आशा केंद्र की सदस्यों ने अर्जुन को बुलाकर जब इस विषय में जानकारी की तो उसने सहमति जता दी। अर्जुन ने बताया कि परिजनों ने उसे बेदखल कर दिया है। इसके बाद महिला आशा केंद्र की सदस्यों ने दोनों की सहमति से उनका प्रेम विवाह करा दिया।

यह भी पढ़ें:इस वृद्धाश्रम की महिलाओं से कराया जा रहा था ऐसा काम, जानकर आप भी हो जाएंगे परेशान

दोस्ती के बाद प्रेम विवाह बना चर्चा का विषय

अर्जुन ने जब अपने पजिनों की बता नहीं मानी तो उन्होंने उसे घर-परिवार व चल-अचल संपत्ति से बेदखल तक कर दिया। अब अर्जुन ने अपनी पत्नी सीमा के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत की है। फेसबुक के जरिए दोस्ती के बाद रचाई गई शादी शहर और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर तरफ इस शादी की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें: अलग राज्य की मांग को लेकर यूपी में भाजपा, रालोद समेत सभी दल आए एक मंच पर, सबने भरी यह हुंकार

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश