नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि पवन सिन्हा को ब्रांड एम्बेसडर बनाने की औपचारिकता पूरी हो गई है। क्रिकेटर सुरेश रैना से भी इस कड़ी में कवायद की जा रही है। नगर आयुक्त का दावा है कि शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम से शहर की प्रमुख हस्तियों को जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये अभियान तभी सफल होना संभव है, जब शहर के प्रमुख लोग इससे जुड़े। सिटी को स्मार्ट बनाने के लिए अपने स्तर प्रयास किए जाने से भी बदलाव आ सकता है।