17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fact Check: गाजियाबाद एनकाउंटर के बाद वायरल हुआ हत्या के कबूलनामे का वीडियो, जांच में निकला फर्जी, जानें क्या है सच

Ghaziabad Surya Murder Case:गाजियाबाद के बहुचर्चित छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ के बाद सूबे की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह मुख्य आरोपी का है। आइए जानते हैं वीडियो में दिख रहा लड़का कौन है और क्या है पूरा सच?
2 min read
Google source verification
Surya Muder Case Update, Surya Muder Case

एनकाउंटर में मारा गया सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी | फोटो सोर्स- patrika.com

Surya Murder Case Ghaziabad: गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में हुए सूर्या चौहान हत्याकांड में मुख्य आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इस एनकाउंटर के बाद अब सियासत भी गरमाने लगी है। एक तरफ बीजेपी और हिंदू संगठन पुलिस की कार्रवाई की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, कांग्रेस नेताओं के बयान भी आ रहे हैं। इस बीच पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को भी हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुख्य आरोपी के कबूलनामे का है।

वायरल हो रहा के कबूलनामे का वीडियो

वीडियो में एक लड़का खुद को हत्यारा बताते हुए अपना जुर्म कबूल कर रहा है। लेकिन इसकी सच्चाई यह है कि वीडियो पूरी तरह से फर्जी है। वीडियो में दिख रहा यह लड़का सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी नहीं है। इस लड़के का नाम करण कुमार है जो दिल्ली के शालीमार बाग में 2 अप्रैल को हुए एक मर्डर का आरोपी है। इसने 20 साल के नितेश उर्फ निक्की नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर थी और हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया था।

एनकाउंटर में चलीं सात राउंड गोलियां

रविवार तड़के खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस की मुख्य आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के अनुसार, उसने पुलिस टीम को देखते ही सीधे फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान मुख्य आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है जिसका इलाज जारी है।

एनकाउंटर पर गरमाई राजनीति

मुख्य आरोपी के एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने इस एनकाउंटर को गलत बताते हुए कहा कि पुलिस खुद कानून अपने हाथ में ले रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ कर उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी। वहीं इसके उलट कांग्रेस के ही सांसद मनोज कुमार ने इस एनकाउंटर को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि अपराधी का कोई धर्म या जाति नहीं होती और यही कार्रवाई पीड़ित परिवार के लिए सच्चा न्याय है। इस बीच बीजेपी नेता संगीत सोम भी आज सूर्या के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचने वाले हैं।

पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अब मुख्य आरोपी के पिता को भी पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी के पिता को थाने ले जाकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पिता ने पुलिस की पूछताछ में कई खुलासे किए हैं जिनकी पुलिस जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग