
बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले असद के एनकाउंटर पर भड़के कांग्रेस नेता | फोटो सोर्स- patrika.com
Surya Murder Case Update: 'एनकाउंटर करना गलत बात है, पुलिस खुद कानून अपने हाथ में ले रही है।' गाजियाबाद मे हुए सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने बहुत बड़ा बयान दे ड़ाला। कांग्रेस नेता ने कहा कि सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद को इस तरह मार गिराने के बजाय पुलिस को उसे जिंदा पकड़ना चाहिए था और उस पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने सीधे बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार में खुद पुलिस ही अपने हाथ में कानून ले रही है।
असद के एनकाउंटर को लेकर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने इस कार्रवाई को पूरी तरह गलत ठहराते हुए कहा कि आरोपी को जिंदा पकड़कर उस पर कानूनी कार्यवाई करनी चाहिए थी। हुसैन दलवई ने आरोप लगाया कि इस सरकार में पुलिस खुद कानून को अपने हाथ में ले रही है और यूपी में खुद सरकार ही नियम-कायदों को तोड़ती नजर आ रही है।
इस मामले में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जामेई ने सोशल मीडिया X पर एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने लिखा कि सूर्या के परिवार को न्याय तो मिला है, लेकिन अगर मामले की गहराई से जांच हो, तो एक अलग ही कहानी सामने आएगी।
उन्होनें कहा गाजियाबाद में नाबालिग असद और सूर्या एक ही गली में रहते थे और दोनों में दोस्ती थी। सूर्या की दोस्ती असद की बहन से भी थी, जो असद को बिल्कुल पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर असद के परिवार ने मोहल्ला भी बदल दिया था, लेकिन दोस्ती खत्म नहीं हुई और आखिरकार यही रंजिश सूर्या की जान के लिए खतरा बन गई।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए एक अन्य आरोपी फरहान ने बताया कि सूर्या को मारने की प्लानिंग कैसे बनी थी। पुलिस के मुताबिक, पहले बाइक चलाने को लेकर एक छोटा सा विवाद हुआ था। इसके बाद मुख्य आरोपी असद ने अपने पिता नवाब और दोस्तों को यह बात बताई। सभी ने मिलकर सूर्या को सबक सिखाने का प्लान बनाया और उसे नवनीत विहार की गली नंबर-4 में घेर लिया। फरहान ने बताया कि घेराबंदी के दौरान असद के हाथ में चाकू थमाया गया। उसी वक्त उसके पिता नवाब ने उकसाते हुए कहा कि आज इसकी कहानी खत्म कर देते हैं। पिता की शह मिलते ही असद ने सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया और उसे लहूलुहान हालत में मरा हुआ समझकर सब वहां से भाग निकले।
इस घटना के बाद से सूर्या के परिवार में भारी गुस्सा है। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के नेता जय भगवान गोयल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बताया कि सूर्या की मां की मांग है कि सिर्फ असद ही नहीं, बल्कि इस वारदात में शामिल बाकी सभी दोषियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। साथ ही उनके घरों पर प्रशासन का बुलडोजर चलना चाहिए।
Published on:
01 Jun 2026 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
