1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘इलाके में चप्प-चप्पे पर पुलिस!’, बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले एनकाउंटर में मारे गए असद के पड़ोसियों ने क्या कहा?

Surya Murder and Assad Encounter Case Update In Ghaziabad:बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले एनकाउंटर में मारे गए असद के पड़ोसियों ने जानिए क्या कुछ कहा?

3 min read
Google source verification
surya murder and assad encounter case update in ghaziabad on bakrid police force deployed in area

बकरीद पर सूर्या की हत्या करने वाले एनकाउंटर में मारे गए असद मामले में अपडेट। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Surya Murder and Assad Encounter Case Update In Ghaziabad: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप सिंह उर्फ सूर्या की हत्या और उसके बाद मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। हत्या के कुछ दिन बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी असद को मार गिराया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

'सरकार और पुलिस ने जो किया, उससे हम खुश हैं'

खोड़ा के लोकप्रिय विहार में रहने वाले मोहम्मद इमरान का एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि इस घटना ने पूरे देश में गलत संदेश दिया था कि एक मुस्लिम युवक ने घर बुलाकर हिंदू बच्चे की हत्या कर दी। उनके मुताबिक, पुलिस और सरकार ने जो कार्रवाई की, वह सही थी और इससे इलाके के लोग संतुष्ट हैं।

सूर्या और असद के घरों के बीच सिर्फ 300 मीटर की दूरी

मृतक सूर्या और मुख्य आरोपी असद के घरों के बीच महज 300 मीटर का फासला है। सूर्या के घर पर मातम पसरा हुआ था, जबकि असद का घर बंद मिला। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

एक किलोमीटर के दायरे में भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए करीब एक किलोमीटर के दायरे में 8 थानों की पुलिस तैनात की गई है। इसके अलावा रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (RRF) के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

असद के पिता समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी असद के पिता नवाब समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि, इस मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

सूर्या की मां बोलीं- सभी आरोपियों का अंजाम ऐसा ही होना चाहिए

सूर्या की मां ने कहा कि जिस तरह असद को उसके किए की सजा मिली है, उसी तरह बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले।

अन्य आरोपियों को लेकर लोगों में आशंका

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि पुलिस अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कर सकती है। इसी वजह से कई लोग खुलकर बोलने से बच रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग आरोपियों के घर की जानकारी देने में भी हिचकिचा रहे हैं।

15 लाख आबादी वाले खोड़ा में शांति, लेकिन बेचैनी बरकरार

करीब 15 लाख की आबादी वाले खोड़ा क्षेत्र में फिलहाल स्थिति शांत है, लेकिन लोगों के मन से तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इलाके के लोग अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।

असद के घर पर ताला, सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरियर

लोकप्रिय विहार स्थित चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर असद का फ्लैट है, जिस पर फिलहाल ताला लटका हुआ है। घर के पास एक मस्जिद भी स्थित है। किसी तरह की भीड़ या विरोध की आशंका को देखते हुए इलाके में जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं और पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है।

चाचा बोले- गलती की थी, सजा भी मिल गई

असद के चाचा आबिद ने बताया कि असद ने गंभीर गलती की थी और उसे उसके कर्मों की सजा मिल गई। उन्होंने कहा कि उसकी संगति ठीक नहीं थी और वह एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। परिवार मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है। हालांकि पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार देर रात असद का अंतिम संस्कार चाचा की मौजूदगी में कर दिया गया।

पड़ोसी ने कहा- असद ने पूरे समुदाय को बदनाम किया

आरोपी असद के पड़ोसी मोहम्मद इमरान ने कहा कि सूर्या की हत्या उनके घर के पास ही हुई थी और असद का घर भी बगल की गली में है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इमरान के मुताबिक, बकरीद जैसे त्योहार के दिन हुई इस वारदात ने मुस्लिम समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचाया और असद ने पूरे समाज को बदनाम किया।

पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं लोगों की निगाहें

फिलहाल पूरे इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रख रही है, जबकि स्थानीय लोगों की निगाहें अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग