
पति के साथ जा रही थी महिला, तभी अचनाक लग गई गोली, मौत के बाद आया चौंकाने वाला मोड़, देखें वीडियो
गाजियाबाद। जनपद में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिसके चलते गाज़ियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में देर रात कविता नाम की महिला को उस संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई जब वह अपने पति के साथ लौट रही थी। शुरुआती दौर में कहा गया कि महिला को लूट के इरादे से गोली मारी गई है। लेकिन मामले में नया मोड़ आ गया है। सुबह होते- होते महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वहीं महिला के पिता ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शक के आधार पर कविता के पति को हिरासत में लिया है। शक है कि रोड पर पति ने पत्नी को गोली मारी और उसके बाद उसे लूटपाट की घटना दर्शाने की कोशिश की। महिला पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
उधर, इस पूरे मामले में गाजियाबाद के एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया था। शुरुआती दौर में यह माना जा रहा था कि महिला को लूट के इरादे से बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है और यही बात उसके पति द्वारा पुलिस को बताई गई थी। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। लेकिन बुधवार को इस पूरे मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब महिला के परिजनों द्वारा महिला के पति के खिलाफ ही थाने में हत्या की तहरीर दी गई। फिलहाल, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कई पहलुओं पर शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Published on:
28 Nov 2018 06:04 pm
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
