
गाजियाबाद। Corona Virus ने चीन के बाद धीरे—धीरे विश्व के दूसरे देशों में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा भवन मंदिर में स्वामी चक्रपाणि महाराज के तत्वाधान में कोरोना वायरस को नष्ट कराने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना वायरस से निपटने के लिए तमाम बातों पर चर्चा की गई। कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए गोमूत्र को सर्वोत्तम माना और इस दौरान सभी मौजूद लोगों को गोमूत्र का सेवन कराया गया।
स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि देश में कोरोना का खौफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में मांस खाने वालों में कोरोना फैल रहा है। देश में जीव हत्या बंद हो हर घर में यज्ञ और गौमूत्र का सेवन नित्य करें। उन्होंने कहा कि गौमूत्र के सेवन से कोरोना वायरस नहीं फैलेगा। उन्होंने कहा कि गाय का शरीर पांच तत्वों से बना है। 33 तत्व से ब्रह्मांड बना है और 33 करोड़ देवी देवता इस पृथ्वी पर रहते हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा के तत्वाधान में हजारों लोगों ने गौमूत्र का सेवन किया।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म ही नहीं मुस्लिमों ने भी गोमूत्र का सेवन कर गंगा जमुनी की मिसाल पेश की है। अलीगढ़ के प्रसिद्ध मौलाना असगर अंसारी ने गौमूत्र का सेवन किया। चक्रपाणि महाराज ने सरकार से मांग की है कि जो भी भारत आता है उसे पहले एयरपोर्ट पर ही गौमूत्र का सेवन कराया जाए। बी.के.शर्मा ने कहा कि गौ माता पूरे विश्व में पूजनीय हैं। गौमूत्र से हर वायरस शरीर से दूर होता है। कैंसर जैसी बीमारी भी दूर होती है।
Updated on:
15 Mar 2020 10:57 am
Published on:
15 Mar 2020 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
