30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑड-ईवन फार्मूले के बीच इस बस सेवा से मिल रही हजारों को राहत

यूपी रोडवेज मेट्रो फीडर बस सेवा को मिल रहा लोगों का खास रिस्पांस, बसों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाए जाने के लिए जारी किए गए निर्देश

2 min read
Google source verification

image

Lokesh Kumar

Jan 05, 2016

गाजियाबाद।
महानगर के लोगों के लिए एक जनवरी से शुरू की गई मेट्रो फीडर बस सेवा को लोगों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। सुबह और शाम के समय में काफी संख्या में लोग यूपी रोडवेज की इन बसों में सफर कर रहे हैं। महिलाओं और युवतियों की मानें तो वे रोडवेज की बसों में ऑटो के मुकाबले कहीं अधिक सुरक्षित महसूस कर रही हैं। कम दाम में बेहतर सुविधा मिलने की वजह से नौकरीपेशा लोग हाथों-हाथ इस सेवा को भुना रहे हैं।


उधर यूपी रोडवेज ने भी संचालित की जा रही बसों की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। अफसरों के मुताबिक अगर इसी प्रकार से लोगों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया तो माहभर के भीतर ही इस रूट पर दो और बसों को लगाया जा सकता है।


दिल्ली सरकार ने नए साल से 15 दिनों के ट्रायल पर ऑड-ईवन फार्मूले के तहत गाड़ियों को चलाया था। इसी को देखते हुए यूपी रोडवेज की तरफ से भी पुराना बस अड्डा से कौशांबी स्टेशन तक बस सर्विस चलाई गई। रोडवेज ने मेट्रो बस सेवा के लिए लोगों में इच्छुकता पैदा करने के लिए पार्क एंड राइंड और लॉकर सिस्टम की व्यवस्था कराई है। इसकी वजह से भी लोग इसे काफी पंसद कर रहे हैं। सरकारी आकड़ों के मुताबिक इस रूट पर छह बसों को लगाया गया है, जो कि रोजाना 92 से अधिक फेरे लेती है। इसमें अब 2300 से अधिक लोग रोजाना सफर कर रहे हैं। रोजाना बसों की मोनिटरिंग करके इसकी रिपोर्ट लखनऊ भेजी जा रही है।


एआरएम कौशांबी अनिल कुमार ने बताया कि लोगों के बीच मेट्रो फीडर बस सेवा अपनी जगह बना रही है। तीन दिन के अंदर ही 1500 लोग इसमें सफर करने लगे थे, लेकिन जैसे जैसे लोगों को इसके बारे में पता चल रहा है तो लोग रोडवेज की बस में जाना तरजीह दे रहे हैं। अब लगभग 2300 लोग इसमें सफर कर रहे हैं। बसों की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोशिश की जा रही है कि 15 मिनट के अंदर ही यात्रिय़ों को दूसरी फीडर बस सेवा उपलब्ध हो जाए।

ये भी पढ़ें

image