5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘…तो ये है वो दरिंदा जो लड़कियों को ब्लू फिल्में दिखाता है’

लक्ष्मी अल्प आवास नारी संरक्षण गृह की संवासनियों के शोषण का मामला

2 min read
Google source verification

image

Lokesh Kumar

Apr 26, 2016

blue film

blue film

गाजियाबाद/बुलंदशहर।
लक्ष्मी अल्प आवास नारी संरक्षण गृह की संवासनियों के शोषण के मामले में आरोपी सचिन एन वर्मा को गिरफ्तार कर बुलंदशहर सिविल जूनियर डिविजन कोर्ट के रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। बता दें कि इस मामले में गुलावठी के लक्ष्मी अल्प आवास नारी सरंक्षण गृह से फरार हुई चार संवासनियों में से बरामद हुई एक संवासनी ने सोमवार को सचिन पर गंभीर आरोप लगाए थे।


जब आरोपी को न्यायाधीश के सामने पेश किया। उन्होंने अदालत में आरोपी को देखते ही कहा ...तो ये है वो दरिंदा जो लड़कियों को ब्लू फिल्में दिखाता है। सुनवाई के बाद आरोपी सचिन को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


दरअसल सात अप्रैल को लक्ष्मी अल्प आवास नारी सरंक्षण गृह से चार संवासनी फरार हो गई थीं। जिनमें में से एक संवासनी बरामद हो गई। पूछताछ में संवासनी ने सचिन एन वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए। जांच के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर बाल संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार ने गृह निदेशक सचिन एन वर्मा तथा नारी संरक्षण गृह के अज्ञात पदाधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।


रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी सचिन एन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को सिविल जूनियर डिविजन कोर्ट के रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां उन्होंने आरोपी को देखते ही कहा ...तो ये है वो दरिंदा जो लड़कियों को ब्लू फिल्में दिखाता है। सुनवाई के बाद आरोपी सचिन को 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


वहीं लक्ष्मी अल्प आवास नारी संरक्षण गृह में अभी भी कई संवासनियां रह रही हैं, जिनका सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि बाल संरक्षण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि गृह में निवासरत संवासनियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर है। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी अल्प आवास नारी संरक्षण गृह से संवासनियों के स्थानांतरण की प्रकिया शुरू कर दी गई है। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी पान सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां होंगी।