
गाजियाबाद। सावन महीने का आखिरी सोमवार आज है और हिंदू धर्म में इसकी खासी मान्यता है। आखिरी सोमवार के दिन शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी है। गाजियाबाद के प्रसिद्ध भगवान दूधेश्वरनाथ मठ में सुबह से पूजा अर्चना की जा रही है और सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइनें लगी हैं। मंदिर के गेट के बाहर से जीटी रोड तक भक्तों की कतारें लगी हुईं हैं। वहीं आज ईद उल अदहा भी है इस वजह सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी अलर्ट है।
सावन का चौथा और आखिरी सोमवार है। इसीलिए हजारों भक्त लम्बी लाइनों में दर्शन के लिए लगे हैं। भोले भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए घंटों से लंबी-लंबी लाइनों में लगे हैं। पूरा मंदिर शिव के जयकारों से गूंज रहा है।
भक्तों का मानना है कि सावन के सोमवार के खास मौकों पर भगवान शिव की पूजा अपने आप में खास है। इस वर्ष सावन के महीने में चार सोमवार पड़े। मंदिर में आए भक्तों का कहना है कि भक्तों की मनोकामनाएं भगवान भोलेनाथ जरूर पूरी करते हैं।
Updated on:
12 Aug 2019 10:21 am
Published on:
12 Aug 2019 10:20 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
