
Ghaziabad Hindon Airport: दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से लखनऊ और कानपुर के लिए 15 फरवरी से उड़ाने शुरू हो जाएंगी। आरसीएस स्कीम में होने के कारण इनका किराया भी मात्र 1000 से 1200 रुपये होगा। फिलहाल यहां से लखनऊ, कानपुर और पंजाब के आदमपुर के लिए फ्लाइटें मिलेंगी। फ्लाई बिग के ऑपरेशन मैनेजर रतन धीर ने बताया कि "हमारी कोशिश है कि 15 फरवरी से लखनऊ और कानपुर के लिए आरसीएस स्कीम के तहत पैसेंजर्स के लिए सुविधा शुरू की जाए। इन शहरों के लिए भी 19 सीटर एयरक्राफ्ट का इंतज़ाम किया गया है। आरसीएस स्कीम में होने के कारण इनका किराया भी ज्यादा नहीं होगा। मात्र 1000 से 1200 रुपये इसका किराया होगा। लखनऊ में कंपनी फिलहाल अमौसी एयरपोर्ट अपने लिए जगह का इंतजाम कर रही है। मौसम सही हुआ तो जल्द ही इन सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिंडन एयरपोर्ट से एक तरफ स्टार एयरलाइंस की तरफ से हफ्ते में 4 दिन किशनगढ़ (अजमेर) के लिए 16 फरवरी से सर्विसेज शुरू होने वाली हैं। वहीं स्टार एयर को पंजाब के आदमपुर (जालंधर) हवाई अड्डा के लिए उड़ान सेवाओं को शुरू करने के लिए लाइसेंस प्रदान कर दिया गया है। कोरोना काल के बाद से ही आदमपुर हवाई अड्डा बंद है। जालंधर और होशियारपुर जाने वालों को हिंडन से इन सेवाओं के शुरू होने बहुत अधिक लाभ मिलेगा। हिंडन एयरपोर्ट अथॉरिटी की निदेशक सरस्वती वेंकटेश ने बताया कि अभी तारीख स्टार एयर की तरफ से तय नहीं है।
Updated on:
08 Feb 2024 12:41 pm
Published on:
08 Feb 2024 12:40 pm
