
सात साल की बच्ची की बीमारी की वजह बना घर का यह शख्स, पता लगते ही पिता ने भिजवा दिया जेल-देखें वीडियो
गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके की शालीमार गार्डन कॉलोनी में एक एेसी वारदात सामने आर्इ।जिसका पता लगने पर परिवार ही नहीं बल्कि पड़ोसी सुनकर भी सन रह गये।दरअसल एक सात वर्षीय बच्ची की अचानक ही तबियत खराब हो गर्इ।जब दवार्इ दिलाने पर भी बच्ची की हालत में कोर्इ सुधार नहीं हुआ।तो बच्ची ने मां से पूछताछ की।इस पर उसने जो सच्चार्इ बतार्इ।यह जानकर माता-पिता सन्न रह गये।उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची ने एेसा बताया मां को अपना दर्द
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में स्थित शालीमार गार्डन में सात साल की मासूम के साथ रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने बताया कि उनके घर के ऊपरी फ्लोर पर बच्ची के फूफा रहते है। 11 नवंबर को मौका पाते ही उनके फूफा सात साल की मासूम बच्ची आैर उसकी बड़ी बहन को अपनी गाड़ी के अंदर बैठाया। इस दौरान आरोपी ने बच्ची के गुप्तांग से छेड़छाड़ की। जिसके बाद मासूम अपने घर चली गई। और यह बात उन्होंने किसी को नहीं बताई ।अचानक ही मासूम की तबीयत बिगड़ती चली गई। और उसने अपनी परेशानी अपनी मां को बताई। जिसके बाद उसकी मां उसे चिकित्सक के पास ले गई ।जहां चिकित्सक द्वारा उसे दवाई दी गई ।लेकिन उसके बाद भी मासूम को कोई आराम नहीं मिला ।
आराम न होने पर मां ने बेटी से पूछी सच्चार्इ
इस पर मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने अपने फूफा की सारी करतूत के बारे में बताया। जैसे ही उन्होंने मासूम की बात सुनी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। और उन्होंने थाना साहिबाबाद में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है।पीड़ित परिवार द्वारा एक पड़ोस में रहने वाले ही शख्स के खिलाफ रेप के प्रयास की तहरीर दी है।तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और जांच शुरू कर दी गई है।
Published on:
21 Nov 2018, 5:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.