
Video: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोलेनाथ का जलाभिषेक कर इस केंद्रीय मंत्री के लिए मांगेंगे वाेट
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी रविवार को घंटाघर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ करीब 12 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद वह दूधेश्वर नाथ मंदिर जाएंगे। वहां पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर वह घंटाघर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। इस जनसभा में काफी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। गाजियाबाद में सीएम योगी केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह का प्रचार करेंगे।
रूट डायवर्जन किया गया
वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स व पीएसी लगाई गई है। जिस रास्ते से मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से दूधेश्वर नाथ मंदिर और सभास्थल तक पहुंचेंगे। उस रास्ते के चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात कर दिए गए हैं। वहीं, रूट डायवर्जन भी किया गया है। मुख्यमंत्री के हिंडन एयरबेस पहुंचने से कुछ देर पहले उस रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली से मेरठ व मेरठ से दिल्ली जाने वाले लोगों को उस दौरान दूसरे रास्तों से घूमकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार दोपहर 12.20 मिनट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घंटाघर रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Published on:
31 Mar 2019 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
