
mausam alert Weather forecast cyclone Yaas
पत्रिका न्यूज नटेवर्क
गाजियाबाद. मानसून ( pre monsoon ) से पहले एक बार फिर यूपी में मौसम ( mausam ) बदल रहा है। अब मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन दिन भारी बरसात की आशंका जताई है। इसे पीछे यूपी समेत आस-पास के राज्यों में बन रहे दबाव वाले क्षेत्र को माना जा रहा है।
मेदीपुरम स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान ( Agricultural Research Institute ) के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष के मुताबिक मानसून से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में बरसात ( heavy rain alert ) की संभावनाएं प्रबल हो जाती हैं। इसी को देखते हुए ( UP Weather Updates ) अनुनान लगाया जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बरसात हो सकती है। गाजियाबाद ( ghazibad ) समेत एनसीआर क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर बरसात होने की उम्मीद है। यहां मौसम तेजी से बदलेगा और अचानक बरसात की भी आशंका है।
( Heavy rain alert in many district ) जिन जिलों में भारी बरसात की आशंका जताई गई है उनमें प्रमुख रूप से महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी तथा आसपास के इलाके शामिल हैं। इनके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, राबंकी, सुल्तानपुर, देवरिया, वाराणसी, संत रविदास नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, बाअयोध्या तथा अंबेडकर नगर में भी बरसात की आशंका है। इस बीच गाजियाबाद समेत एनसीआर के जिलों में बरसात हल्की ही रहेगी। इस बारिश से किसानों को खरीफ की फसल की तैयारी में मदद मिलेगी। बारिश के चलते इस तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।
( weather updates ) गाजियाबाद और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री तक रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग ( Mausam Vibhag ) के अनुसार इसे वर्तमान समय में यह समान्य से करीब पांच से सात डिग्री कम माना जा रहा है। न्यूनतम तापमान भी इस समय 23 से 24 डिग्री है। यह भी समान्य से करीब चार से पांच डिग्री कम माना जा रहा है। इसी को देखते हुए एनसीआर क्षेत्र में तापमान में गिरावट है जो बरसात के बाद और कम होगी। उधर यूपी उत्तराखंड की सीमा से सटे यूपी के जिले बिजनौर ( bijnor ) और सहारनपुर ( saharanpur ) में भी भारी बरसात की आशंका जताई जा रही है। पहाड़ी इलाकों में हुई बरसात की वजह से यहां बरसाती नदियां तूफान पर आ सकती हैं। दरअसल शिवालिक की पहाड़ियों में लगातार बरसात हो रही है। इससे पहले यहां बरसाती नदियां उफान पर हैं।
Updated on:
18 Jun 2021 10:40 am
Published on:
18 Jun 2021 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
