10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद में बनेगा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, यूपीसीए से जुड़े खिलाड़ियों का होगा हेल्थ बीमा

गाजियाबाद में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। यह बात मेरठ हुई यूपीसीए की अपैक्स काउंसिल बैठक यूपीसीए के सचिव सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने बताई।

less than 1 minute read
Google source verification
गाजियाबाद में बनेगा अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, यूपीसीए से जुड़े खिलाड़ियों का होगा हेल्थ बीमा

मेरठ में यूपीसीए अपैक्स काउंसिल की बैठक में भाग लेते यूपीसीए के सचिव अरविंद श्रीवास्तव।

शुक्रवार को मेरठ में गढ़ रोड स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की अपैक्स कॉउंसिल की बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुईं। 2007-08 के बाद ये पहला मौका है जबकि यूपीसीए अपैक्स काउंसिल की बैठक मेरठ में हुई है।

यह भी पढ़ें : शहरों में बारिश से बदला मौसम, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, देखें वीडिया

बैठक में यूपी किक्रेट खिलाड़ियों के हित में कई निर्णय लिए गए। यूपीसीए की बैठक में इस पर भी गंभीरता से विचार किया गया कि भारतीय क्रिकेट टीम में कैसे यूपी के युवा खिलाड़ियों की अधिक से अधिक भागीदारी हो सके।

यह भी पढ़ें : अतीक के शूटरों की लोकेशन वेस्ट यूपी में मिली, हाइवे और एक्सप्रेस वे पर तलाश अभियान



यूपीसीए सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि खिलाड़ियों का हेल्थ बीमा कराएंगे। जिसको लेकर सभी सदस्यों की बैठक हुई। वेस्ट यूपी में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने पर विचार चल रहा है। बताया कि गाजियाबाद या नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बन सकता है। गाजियाबाद में जमीन देख ली है।

यह भी पढ़ें : CCSU में धरने पर बैठे छात्र, वीसी पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुरुष व महिला क्रिकेट लीग शुरू कराने पर भी मंथन हो रहा है। अन्य राज्यों की तरह यूपी की भी दो रणजी टीम होनी चाहिए। जिससे बड़े प्रदेश में प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिले। बीसीसीआई से स्वीकृति मिलने पर दो टीम बनाई जाएगी।