26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहरों में बारिश से बदला मौसम, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, देखें वीडियो

यूपी में बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू की फसल को नुकसान हुआ है। मेरठ और पश्चिम यूपी के जिलों में आज बादल छाए हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 18 Mar 2023, 10:03 AM IST

शहरों में बारिश से बदला मौसम, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, देखें वीडिया

मेरठ में आसमान में छाए बादल।

मौसम में तेजी से बदलाव आया है। एनसीआर, यूपी और उत्तराखंड समेत देश के कई शहरों में बारिश हुई है। बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से गेंहू फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

मेरठ में आज बारिश
मेरठ में आज अचानक मौसम परिवर्तन के चलते कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, नोएडा में रात में बारिश हुई है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी
उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठिठुरन लौट आई है। इसका असर पश्चिम यूपी के मौसम पर भी पड़ा है। आज तड़के से अधिकतर इलाकों में बारिश जारी रही।

यूपी में बारिश का दौर
यूपी के आगरा सहित कई जिलों में शुक्रवार को बारिश होने से तापमान में कमी आई है। यूपी के कई शहरों में तेज और हल्की बारिश हुई।

प्रयागराज, कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट आदि जिलों में बारिश से तापमान में मामूली गिरावट आई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।


यह भी पढ़ें : अतीक के शूटरों की लोकेशन वेस्ट यूपी में मिली, हाइवे और एक्सप्रेस वे पर तलाश अभियान

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
एक तरफ जहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं इससे किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। बता दें, इस समय आलू की खुदाई चल रही है। सरसों की फसल पककर तैयार है, लेकिन बारिश होने से किसानों को तगड़ा नुकसान हो सकता है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश होती है तो आलू खेत में सड़ जाएगा। सरसों की बाली जमीन पर गिर जाएगी। इससे हमें काफी नुकसान होगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग