गाजियाबाद। जिले में एक दरोगा का वीडियो वायरल हो रहा है, जो दूसरे शख्स से रिश्वत की बात कर रहा है। यह वीडियो जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में दरोगा किसी साहब को भी रुपये देने की बात करता है। वहीं, इस मामले में विजयनगर थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह का मामला सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।