नोएडा।अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है आैर कोर्इ बिना किसी महनत के सरकारी नौकरी दिलाने का दावा कर रहे है, तो सावधान हो जाइये। बिना कुछ करें ही सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते है, तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें, अन्यथा नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार हो सकते है। दरअसल रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित एक युवक ने दिल्ली रेलवे डीआरएम ऑफिस में तैनात एक कर्मचारी सहित तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर 24 में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।