4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के त्यौहार पर खाने का सामान लेने से पहले पढ़ें यह खबर

गाजियाबाद जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने खाद्य विभाग को दिए सैंपल लेने के आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 20 Feb 2018, 1:51 PM IST

food team samples

गाजियाबाद।महानगर में होली के त्यौहार के आने से पहले ही मिलावट का खेल शुरू हो चुका है। रंगीन कलरों को खाने में मिलाकर सेहत को नुकसान पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। एेसे में अगर आप भी होली के त्यौहार पर खाने का सामान लेने निकले है, तो खाने के किसी भी सामान को लेने से पहले उसकी पुख्ता जांच कर लें, हालांकि आपके स्वास्थ्य से कोर्इ खिलवाड़ न कर सके। इसके लिए जिलाधिकारी की हिदाय़त पर खाद्य विभाग की तरफ से सतर्कता बढ़ाई गई है। खाद्य विभाग ने इसी क्रम में खराब पनीर की शिकायत पर गोकुल डेयरी पर छापामार कर पनीर के सैंपल कलेक्ट्र किए है। सैंपलों को लेब टेस्टिंग के लिए भेज दिया गया है। विभाग के अधिकारियों का दावा है कि अगर सैंपल फेल होते है, तो डेयरी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-योगी सरकार में थाने पहुंच बदमाशों ने कही ऐसी बात, जिसे सुनकर खड़े हो गए दरोगा जी

ग्राहक की तरफ से की गई थी शिकायत

फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गोकुल डेयरी पर खराब पनीर की शिकायत ग्राहक की तरफ से की गई थी। इस पर तुंरत संज्ञान लेते हुए विभाग के इंस्पेक्टरों ने मौके पर पहुंचकर पनीर के सैंपल एकत्रित किए। इन्हे लैंब टेस्टिंग के लिए भेजा गया। इसके अलावा आसपास में किरानों की दुकानों पर केमिकल कलर से बनी 30 किलो टॉफी को नष्ट किया गया है।

यह भी देखें-https://www.youtube.com/watch?v=_pYJ2_E0lco

16 इंस्पेक्टर कसेंगे मिलावट खोरों पर नकेल

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर ने बताया कि अगले महीने होली और अन्य त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए फूड विभाग ने जनपद स्तर पर चार टीमों का गठन किया है। इसके लिए कुल 16 इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। नगर निगम में एक टीम, एक टीम टीएचए में और इसके अलावा दो टीमें जनपद की तीनों तहसीलों में मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। प्रत्येक टीम में चार लोगों को शामिल किया गया है।