4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Special- योगी सरकार में 1250 एनकाउंटर, 41 कुख्‍यात ढेर, 8 खुद पहुंच गए थाने

पिछले 24 घंटे में पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में 25 हजार के एक बदमाश को ढेर कर दिया जबकि हापुड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 20 Feb 2018, 1:34 PM IST

shamli

नोएडा। उत्‍तर प्रदेश पुलिस एक के बाद एक एनकाउंटर कर रही है। वेस्‍ट यूपी में ही पिछले 24 घंटे में पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में 25 हजार के एक बदमाश को ढेर कर दिया जबकि हापुड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उत्‍तर प्रदेश में योगी आदित्‍यनाथ की सरकार आने के बाद अब तक करीब 1250 एनकाउंटर में 41 बदमाश ढेर हो चुके हैं। आलम यह है कि अब इसका खौफ अपराधियों में देखा जाने लगा है। अगर फरवरी माह की ही बात करें तो पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश्‍ा में ही करीब आठ बदमाशों ने सरेंडर कर दिया है। थाने पहुंचे बदमाशों ने खुद कहा कि उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया जाए। गोली न मारी जाए।

नौकरी डाट कॉम से डिटेल चुराकर बेरोजगार युवकों को ऐसे ठगता था ये गिरोह, मुरादाबाद पुलिस ने किया खुलासा

शामली

19 फरवरी मतलब सोमवार को शामली के झिंझाना थाने में एक हत्‍यारोपी मुंसाद खुद थाने पहुंच गया। इस दौरान उसने कहा कि साहब, पुलिस की गोली से डर लगता है। उसे गोली मत मारना और यह कहते हुए उसने पुलिस के सामने अपराध न करने की कसम भी खाई। इससे पहले 14 फरवरी को शामली के ही कैराना कोतवाली क्षेत्र में दो बदमाशों ने तो बाकायदा तख्‍ती लेकर लोगों से अपने अपराधों की माफी मांगी थी। जेल से छूटकर आए गांव मोहम्मदपुर राई निवासी दो सगे भाइयों सालिम उर्फ बाबा व इरशाद ने पुलिस अधीक्षक को शपथ पत्र देकर अपराध न करने की सौगंध खाई है। साथ ही सभ्य जीवन जीने का भी वादा किया है।

क्यों मुरादाबाद में कैदियों से मिलने के लिए नहीं लगेगी लाइन, जानिये इस खबर मेंx

हापुड़

फरवरी के दूसरे हफ्ते में हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाने में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सेंट्रो कार लूटने और एक शख्स को गोली मारने के 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी अंकित कुमार ने एनकाउंटर के डर से बाबूगढ़ थाने में सरेंडर कर दिया। अंकित कुमार का कहना था कि यूपी में हो रहे एनकाउंटरों को देखते हुए रिश्तेदारों ने उसे सरेंडर करने की सलाह दी थी।

यूपी में पिछले 24 घंटे में दो मुठभेड, चार बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर में 18 फरवरी को एक या दो नहीं बल्कि तीन बदमाशों ने थाने में पहुंचकर खुद को गिरफ्तार कराया था। थाना चरथावल में तीन युवकों ने अपराध से तौबा करने की कसम खाई है। तीनों युवक नसीम, मुबारीक और अहसान थाने के हिस्ट्रीशीटर अपराधी रह चुके हैं। वे लूट चोरी और गोकशी के मामले में कई कई बार जेल भी जा चुके हैं।

वाॅच टावर से निगरानी रख रहे थे अवैध खनन करने वाले, जिला प्रशासन ने की यह बड़ी कार्रवार्इ

मथुरा

16 फरवरी की शाम को मथुरा के छाता थाना में 15 हजार के इनामी बदमाश मनोज सिंह ने सरेंडर कर दिया। उसका कहना था कि पुलिस कई दिनों से उसके घर पर दबिश दे रही थी। उसने कई बार कोर्ट में सरेंडर कर प्लान बनाया लेकिन वहां पर पुलिस वालों को देखकर वापस लौट गया। उसे डर था कि पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी। यही सोचकर वह सरेंडर करने के लिए पुलिस स्टेशन आ रहा था लेकिन पुलिस रास्ते में मिल गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Exclusive- मिसाल: शब्‍बीरपुर की जातिवादी नफरत को भुलाकर यहां एक साथ बैठकर खाना खाएंगे दलित और ठाकुर