3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेके सीमेंट के इंजीनियर की हत्या कर जंगल में फेंका, देखें वीडियो-

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर निवासी लापता इंजीनियर का शव जंगल से बरामद

2 min read
Google source verification
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर. खतौली कोतवाली क्षेत्र एक गांव से रविवार शाम से लापता जेके सीमेंट के इंजीनियर का शव सोमवार को जंगल से बरामद हुआ है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव उठाने को लेकर जमकर हंगामा किया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल गुस्साए परिजनों को हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़े- यूपी पुलिस का खौफ: थाने पहुंचा कुख्यात, गिड़गिड़ाते हुए बोला- साहब गोली मत मारना

दरअसल मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर का है। जहां गांव के ही रहने वाले सिविल इंजीनियर हिमांशु का शव जंगल से मिला है। बताया जा रहा है कि हिमांशु रविवार शाम से लापता था, जिसका शव सोमवार को खतौली कोतवाली क्षेत्र की गणेशपुरी कालोनी के पास के जंगल से बरामद हुआ है। परिजनों ने बताया कि हिमांशु जेके सीमेंट कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। चचेरे भाई मुकेश कुमार ने बताया कि हिमांशु ने सात फरवरी को नौकरी के लिए अपने एक दोस्त को एक लाख रुपये दिए थे। नौकरी नहीं मिलने के कार रुपयों का विवाद चल रहा था। रविवार शाम उसके दोस्तों ने फोन कर हिमांशु को बुलाया था। उसके बाद हिमांशु रात को घर नहीं लौटा और सोमवार को उसका शव जंगल से मिला है।

यह भी पढ़े- भाजपा के इस कैबिनेट मंत्री ने ही उड़ाई सीएम योगी के वादे की खिल्ली, जानिये क्या कहा-

वहीं सीओ खतौली की मानें तो हिमांशु का उसके दोस्त मोहित से पैसों के लेनदेन में विवाद चल रहा था। उसी पर परिजनों ने शक जाहिर किया है। बहराल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े- भाजपा नेताओं ने चुनाव अधिकारी को क्यों दी भद्दी-भद्दी गालियां, देखें वायरल वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग