रामपुर।सपा सरकार के बाद योगी सरकार में रामपुर में भैंस चोरी का मामला सामने आया है, लेकिन इस बार भैंस चोरी किसी नेता की नहीं बल्कि एक आम आदमी की हुर्इ है। यहीं कारण है कि 36 घंटे बाद भी पुलिस पीड़ित की पांच भैंसों को चोरी करने वालों का पता नहीं लगा सकी है। जबकि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मंत्री आजम खां की भैंस बरामद कर ली थी।अब पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज की मदद से भैंस चोरों का पता लगाने में जुटी है।