13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: पुलिस चौकी बनी मयखाना, पुलिसकर्मियों का जाम छलकाने और मीट बनाने का वीडियो वायरल

Highlights - गाजियाबाद के थाना विजय नगर इलाके की सेक्टर-9 स्थित पुलिस चौकी का मामला - शाम ढलते ही पुलिस चौकी में शराब पीने और मीट बनाने का वीडियो वायरल - साथी पुलिसकर्मी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो

2 min read
Google source verification
police-chauki.jpg

गाजियाबाद. शराब पीने वालों को सबक सिखाने वाली गाजियाबाद पुलिस किस तरह कानून की धज्जियां उड़ाती है, इसका नजारा विजयनगर थाने की सेक्टर-9 स्थित पुलिस चौकी में देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि शाम ही यह पुलिस चौकी मयखाना बन जाती है। जी हां, यह सुनकर आपको भले ही आश्चर्य हो रहा हो, लेकिन यह हकीकत उस वक्त सामने आ गई जब चौकी के अंदर वर्दी में ही पुलिसकर्मी जाम छलकाते नजर आए। इतना ही नहीं चौकी में ही मीट बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- SSP सुधीर कुमार सिंह की फेसबुक चैट वायरल, ट्रांसफर के बाद एक शख्स से की गई रुपयों की डिमांड

दरअसल, यह पूरा मामला गाजियाबाद के थाना विजय नगर इलाके की सेक्टर-9 स्थित पुलिस चौकी का है। सूत्रों की मानें तो यह पुलिस चौकी शाम ढलते ही मयखाने में तब्दील हो जाती है और आए दिन यहां पर मीट बनाया जाता है। यह मामला उस वक्त उजागर हुआ जब उसी चौकी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने इसका विरोध किया। वह पुलिसकर्मी न तो तो शराब पीता है और न ही मीट खाता है। जब लगातार उसके कहने से अन्य पुलिसकर्मी नहीं माने तो उसने एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। इसके बाद से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

वायरल वीडियो में शराब पीने वाले पुलिसकर्मी उस पुलिसकर्मी से लगातार कह रहे हैं कि वह उसका सम्मान करते हैं इसलिए वह शांत हैं। वहीं, विरोध करने वाले पुलिसकर्मी कहना है कि पूरी पुलिस चौकी में बदबू फैल रही है और आए दिन होने वाले इस तरह के माहौल को बंद किया जाए। बहरहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने इस पूरे मामले में चुप्पी साध ली है। वह कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन यह तस्वीर साफ बयां कर रही है कि किस तरह से पुलिस चौकी में खुलेआम मीट बनाकर शराब के पैग छलकाए जा रहे हैं।