
Weather Alert: दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूरी यूपी में छा गया है। इस दौरान में भारी बारिश का तांडव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून इस बार उत्तर पश्चिम क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाएगा। इसके साथ ही भारत के मध्य और पूर्वी इलाके में भी इसका कहर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार सुबह और देर शाम को एक कम दबाव वाला क्षेत्र और एक चक्रवात तंत्र भी बन रहा है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। ऐसे में मध्य, उत्तर, पश्चिम और प्रायद्वीप इलाके में भारी बारिश होगी। यह तंत्र मानसूनी हवाओं के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पहाड़ी इलाकों में बारिश कराएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, तराई के जिले में बादल उमड़ते रहेंगे। साथ ही रुक रुककर बरसात भी होगी। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर और इसके आसपास बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, पीलीभीत, बरेली, सिद्घार्थनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश के साथ मेघगर्जना और आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
Updated on:
30 Oct 2024 01:16 pm
Published on:
01 Jul 2024 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allगाज़ियाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
