15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghaziabad : यति नरसिंहानंद गिरि विवादों से नाता तोड़ भिक्षा यात्रा पर निकले, कराएंगे सनातन विश्वविद्यालय का निर्माण

विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी इस बार अपनी भिक्षा यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। सनातन विश्वविद्यालय निर्माण के लिए वह भिक्षा मांग रहे हैं। उन्हें जनता के साथ अधिकारियों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
yati-narsinghanand-giri-started-bhiksha-yatra-for-sanatan-university.jpg

गाजियाबाद स्थित डासना मंदिर के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वह अपने किसी विवादित बयान को लेकर नहीं, बल्कि अपनी भिक्षा यात्रा को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि यति नरसिंहानंद गिरि ने डासना मंदिर प्रांगण में सनातन विश्वविद्यालय बनवाने की घोषणा की है। अपनी इसी महात्वाकांक्षी योजना को पूरा करने के लिए उन्होंने भिक्षा यात्रा शुरू की है, ताकि एकत्रित चंदे से सनातन विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा सके। इस भिक्षा यात्रा में उन्हें गाजियाबाद की जनता के साथ जिले के अधिकारियों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।

यति नरसिंहानंद गिरि अक्सर अपने हिंदूवादी कट्टर बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। वह आए दिन कुछ ऐसा बयान देते नजर आ ही जाते हैं, जो मीडिया की सुर्खियां बन जाता है। लेकिन, इस बार वह किसी विवादित बयान को लेकर नहीं, बल्कि भिक्षा यात्रा को लेकर मीडिया की सुर्खियों में हैं। वह जनता के साथ प्रत्येक अधिकारी की चौखट पर जा रहे हैं और भिक्षा मांग रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक धन जुटा सकें।

यह भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री के अस्पताल में गलत ऑपरेशन होने पर हंगामा, सांसद को जोड़ने पड़े हाथ

वैदिक ज्ञानपीठ में मिलेगी धर्म और संस्कृति के साथ आध्यात्मिक ज्ञान की शिक्षा

यति नरसिंहानंद गिरी ने बताया कि उनकी मंशा डासना मंदिर प्रांगण में एक सनातन विश्वविद्यालय बनाने की है। इस विश्वविद्यालय का नाम वह वैदिक ज्ञानपीठ रखेंगे। जहां विद्यार्थियों को अपने धर्म और संस्कृति के साथ आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होगी।