5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी और सास की हत्या के बाद खुद ट्रेन आगे कूदकर दी जान, 7 पन्ने के सुसाइड नोट ने खोले बड़े राज

गाजियाबाद के थाना कविनगर प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सुसाइड करने वाला सोनू उत्तराखंड में अपनी पत्नी व सास की हत्या का आरोपी था। उसे अपने किए पर पछतावा हुआ। जिसके बाद उसने 7 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

2 min read
Google source verification
youth-commits-suicide-after-killing-wife-and-mother-in-law.jpg

पत्नी और सास की हत्या के बाद खुद ट्रेन आगे कूदकर दी जान, 7 पन्ने के सुसाइड नोट ने खोले बड़े राज।

गाजियाबाद के थाना कविनगर इलाके में एक युवक ने नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जेब से मिले दस्तावेज और पहचान पत्र के माध्यम से उसकी पहचान उत्तराखंड के जसपुर निवासी सोनू नाम के रूप में हुई। पुलिस को उसकी जेब से एक डायरी भी मिली है, जिसमें उसने कई पन्ने का सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट चौंकाने वाला है। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी साली को ठहराया है और साली के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। पुलिस ने पहचान के बाद उसके परिजनों सूचित किया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को सोनू के पास से जो पॉकेट डायरी बरामद हुई । उसमें 7 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं सोनू कुमार पुत्र स्वर्गीय कैलाश नाथ जसपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड का रहने वाला हूं। मेरी मृत्यु के बाद जिस किसी भाई को यह डायरी मिले। वह कृपा कर इस डायरी में लिखे नंबरों पर फोन कर मेरे रिश्तेदारों को सूचित कर दे। उसने आगे लिखा है कि निशु तू मेरी पत्नी थी और मैं तुझे बहुत प्यार करता था, लेकिन तूने अपनी बहन पिंकी के चढ़ाए में आकर यह सब करने को मजबूर किया। मुझे पता है कि तुझे और तेरी मां को पिंकी ने ही चढ़ाया था। इसलिए मेरे माफी मांगने के बाद भी तेरी मां से मेरी बहस होती थी। अगर पिंकी तेरी मां को बार-बार ने उकसाती तो हमारे बीच बार-बार लड़ाई नहीं होती और यह सब नहीं होता।

यह भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री की कार से टकराए युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज

मेरी और मेरे परिवार की मौत की जिम्मेदार केवल पिंकी!

उसने आगे कबूल करते हुए लिखा है कि मैं सोनू कुमार तेरी मौत का जिम्मेदार हूं, क्योंकि मैं मजबूर हो गया था। निशु तू मेरी पत्नी थी और मैं तुझे जान से ज्यादा प्यार करता था और मैंने तुझे जान से मार दिया। मैं माफी के काबिल नहीं हूं, मगर तेरे पास आ रहा हूं हो सके तो मुझे माफ कर देना। इसके अलावा सोनू ने उसी डायरी में कोतवाल को संबोधित करते हुए कहा कि कोतवाल साहब हाथ जोड़कर विनती है कि मेरी साली पिंकी को सजा जरूर मिलनी चाहिए। वह इस सारे कांड की जिम्मेदार है। आगे आपकी मर्जी, मेरी और मेरे परिवार की मौत की जिम्मेदार केवल पिंकी है।

यह भी पढ़ें- जेल में बंद पूर्व राज्य मंत्री और सपा नेता के पुत्र पर बढ़ाई गई दुष्कर्म की धारा, जानें पूरा मामला

पत्नी और सास की हत्या के बाद हुआ पछतावा

थाना कविनगर के थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जैसे ही पुलिस ने यह सुसाइड नोट पढ़ा तो उसके परिजनों को सूचित किया। जहां से जानकारी प्राप्त हुई कि मृतक सोनू उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में अपनी पत्नी व सास की हत्या का आरोपी था। उसे बाद में अपने आप पर पछतावा हुआ। जिसके बाद उसने यह 7 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।